{"_id":"62a788bd82dcb05cfa75824f","slug":"old-roads-are-in-disrepair-new-ones-have-not-been-built-shahjahanpur-news-bly488153214","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना: पुरानी सड़कें हुई खस्ताहाल, नई सड़कों का नहीं कोई पुरसाहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना: पुरानी सड़कें हुई खस्ताहाल, नई सड़कों का नहीं कोई पुरसाहाल
विज्ञापन
शाहजहांपुर के विकास खंड सिंधौली में गड्ढों से छलनी हुआ बड़ावन लिंक मार्ग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वर्ष 2021-22 के लिए अनुमोदित 4.63 अरब रुपये की जिला योजना में ग्रामीण क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण कार्य को 59 करोड़, 57 लाख, 30 हजार रुपये का बजट परिव्यय स्वीकृत किया था। खास यह है कि सात माह बाद भी इस मद में अभी तक जिला योजना से धनराशि अवमुक्त नहीं हुई। नतीजे में तमाम नई प्रस्तावित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होना तो दूर रहा, खस्ताहाल हो चुकीं पुरानी सड़कों की मरम्मत भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत अन्य कई योजनाओं के बजट से कुछ सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
छलनी रोड पर लगा दिया ईंटों का पैबंद
जैतीपुर। मीरानपुर कटरा से जैतीपुर-नवादा मोड़-खेड़ा बझेड़ा होकर फतेहगंज पूर्वी में निकलने वाला मार्ग बदायूं और बरेली से जुड़ता है। भारी वाहनों के दबाव से कदम-कदम पर गड्ढों से छलनी हो चुके इस मार्ग पर चलने वाले वाहन गड्ढों से बचने के लिए लेन बदलते रहते हैं। खैरपुर-जैतीपुर के बीच खंडसार गांव के पास सड़क पर कई मीटर का गड्ढा हो गया है। इसी तरह नवादा मोड़ के पास गड्ढों से सड़क गायब हो चुकी है। मरम्मत के नाम पर गड्ढों में ईंट के रोड़ों का भराव कर उन्हें खुला छोड़ दिया है। संवाद
बड़ावन से बारापुर तक गड्ढों से चलना कठिन
सिंधौली। लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे से बड़ावन जाने वाले लिंक मार्ग पर कई जगह गड्ढे होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के बारापुर मोड़ से बड़ाबन जाने वाले ररास्ते पर पुलिया के पास भी गड्ढे हो गए हैं। यह लिंक मार्ग बड़ावन, बिजली, बिझारा हुसैनपुर, लधौली, दाऊदपुर होते हुए नियामतपुर के पास स्टेट हाईवे पर मिलता है। ईटारोड़ा-मुजफ्फरपुर लिंक मार्ग भी पैदल चलने लायक तक नहीं रहा। संवाद
विज्ञापन
पुलिया को तरस रहे पिपरिया खुशाली के बाशिंदे
निगोही। निगोही-तिलहर मार्ग सात मीटर चौड़ा किया जा चुका है, लेकिन पिपरिया खुशाली गांव के पास पुलिया अभी तक नहीं बन सकी। इसका देर से प्रस्ताव जाने के कारण मंजूरी भी बाद में मिली, लेकिन काम की रफ्तार अभी तक सुस्त बनी हुई है। उधर, शाहजहांपुर मार्ग पर राघवपुर सिकंदरपुर के पास बनी पुलिया के दोनों ओर की रेलिंग किसी वाहन की टक्कर से गत एक वर्ष से टूटी है। क्षेत्र के गांव कजरी नूरपुर, अकेली, भंडेरी, हरसेली, इमलिया, कटिया बुजुर्ग आदि गांवों के लिंक मागज् गड्ढों से खस्ताहाल हो चुके हैं। संवाद
खुदागंज-फरीदपुर मार्ग को मरम्मत की दरकार
खुदागंज। विकास खंड को पड़ोसी जनपद बरेली की फरीदपुर तहसील से जोड़ने वाला 28 किमी लंबा अंतरजनपदीय मार्ग मरम्मत और रखरखाव की कमी के कारण बदहाल हो चुका है। मार्ग के जनपद में पड़ने वाले हिस्से को सुधारा जा चुका है, लेकिन बरेली की सीमा में आने वाले इसी मार्ग के 14 किमी हिस्से में गड्ढों की भरमार हो चुकी है। खुदागंज से चठिया गांव तक गड्ढे पाटकर सड़क समतल की जा चुकी है, लेकिन उसके आगे भगवंतापुर से सड़क बेहद जर्जर है। सिंगल लेन के इस मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ गायब हैं। संवाद
जिला योजना में ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 60-70 नई सड़कों के निर्माण को परिव्यय अनुमोदित हुआ, लेकिन बजट अवमुक्त नहीं हो सका। जिन विभागों ने ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें बनाईं, उन्हीं को गड्ढे भराने का दायित्व दिया था। पुवायां-निगोही मार्ग पर फुटपाथ सही करने और सेंटर व बॉर्डर लाइन डालने आदि काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जैतीपुर क्षेत्र की सड़कों का बजट प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। -राजकुमार पिथौरिया, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (प्रांतीय खंड)