फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Old man dies in uncontrolled car collision

कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in uncontrolled car collision
तिलहर में पलटी कार - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। हाईवे पर सरयू पुलिया के नीचे एप्रोच रोड पर तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर भैंस चरा रहे 65 वर्षीय राजाराम पाल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई और कार मिट्टी के ढेर से टकराकर पलट गई। कार में बैठे तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

नगर के पश्चिम दिशा में स्थित सरयू पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे अप्रोच रोड पर पूरब दिशा की ओर से तेज गति से आ रही वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क पर भैंस चरा रहे गांव गु़रगवां निवासी वृद्ध राजाराम पाल से टकरा गई। टक्कर लगते ही राजाराम काफी दूर उछलकर पक्की सड़क पर गिर गए, जिसकी उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार सड़क के किनारे मिट्टी के लगे ढेर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि कार में तीन लोग बैठे थे, किसी तरह तीनों कार से बाहर निकले। उन्हें मामूली चोट आई है। पुलिस के आने से पहले ही तीनों युवक चले गए। पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया। राजाराम का पुत्र विजय विजेंद्रपाल और परिवार की महिलाएं पहुंच गई। राजाराम की मौत पर सभी रोने बिलखने लगे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed