फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   old file produce in chinmyanand case

चिन्मयानंद के पुराने दुष्कर्म मामले की पेश की गई पत्रावली

Tue, 17 Mar 2020 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
old file produce in chinmyanand case
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद के खिलाफ चल रहे दुष्कर्म के पुराने मामले की सोमवार को सीजेएम ओमवीर सिंह के सामने पत्रावली पेश की गई। इस पर न्यायाधीश ने स्टे आर्डर की नवीनतम स्थिति से अवगत कराने के लिए तीन अप्रैल की तिथि तय की है।
विज्ञापन

चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म का पुराना मामला भी एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहा था, जिसे 14 फरवरी को सीजेएम की कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था। चिन्मयानंद के खिलाफ उनकी शिष्या ने वर्ष 2011 में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, गले में रस्सी से फंदा कसकर जान से मारने की कोशिश और बार-बार गर्भपात कराने आदि का आरोप लगाया था। शिष्या ने इस मामले की 30 नवंबर 2011 को चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें विवेचना अधिकारी ने चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने की धाराओं में आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था। इसी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए चिन्मयानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से 25 जुलाई 2018 से स्टे ले रखा है। सीजेएम ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद स्टे आर्डर की नवीनतम स्थिति से अवगत कराने के लिए तीन अप्रैल की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed