फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Old age pension scam: Initial investigation confirms pension grab of nine elderly

वृद्धावस्था पेंशन घोटाला : शुरुआती जांच में नौ बुजुर्गों की पेंशन हड़पने की पुष्टि

Thu, 06 Apr 2023 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Old age pension scam: Initial investigation confirms pension grab of nine elderly
शाहजहांपुर के समाज कल्याण विभाग में काउंटर पर लगी लोगों की भीड़ । संवाद
शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों से सांठगांठ कर दलालों ने हजारों बुजुर्गों के खातों में हेराफेरी कर वृद्धावस्था पेंशन के 4.41 करोड़ रुपये हड़प लिए। इस मामले की जांच के लिए गठित टीम ने बुधवार को कई बैंकों में जाकर जांच की। शुरुआती जांच में नौ बुजुर्गों की पेंशन हड़पने की पुष्टि हुई है। वहीं तीन दिन से लापता समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की बुधवार को लखनऊ में लोकेशन मिली है।
विज्ञापन

दलालों ने समाज कल्याण कार्यालय में केवाईसी और आधार प्रमाणीकरण का काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों से सांठगांठ कर करीब 4900 बुजुर्ग लाभार्थियोंं के खाताें की जगह दूसरे खातों की संख्या फीड कराकर वृद्धावस्था पेंशन की तीन किस्तों के 4.41 करोड़ रुपये हड़प लिए। अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों के खाते फीड कराकर गोलमाल किया गया है उनकी पहचान कर दलालों का सुराग मिल सकेगा।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए सीडीओ ने जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की है। टीम में शामिल जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह और एलबीएम (अग्रणी बैंक प्रबंधक) दीपक चंद्रा ने बुधवार को कई बैंक शाखाओं में जाकर वास्तविक लाभार्थियों के अभिलेखों से उनके खातों का मिलान कराया तो नौ मामले पाए गए, जिनमें बुजुर्गों की पेंशन खाते बदलकर हड़प ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम ने आरंभिक रिपोर्ट बुधवार को सीडीओ को सौंपी है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच जारी है और इसे पूरी होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।

सीडीओ पहुंचे दफ्तर, कर्मचारियों से ली जानकारी
बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे सीडीओ समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे। उस वक्त पेंशन काउंटर पर आधार प्रमाणीकरण, अभिलेखों में संशोधन, पेंशन की स्थिति पता करने आए तमाम बुजुर्गों की भीड़ लगी थी। सीडीओ ने कंप्यूटर कक्ष में बैठे वरिष्ठ सहायक नावेद खान से कार्यालय के गेट और अंदर लगी भीड़ पर आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में केवल लाभार्थी बुलाएं, उनकी आड़ में अन्य बाहरी लोगों का जमावड़ा नहीं लगना चाहिए। समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार के बारे में पूछताछ करने पर वरिष्ठ सहायक ने बताया कि उनसे तीन दिन से संपर्क नहीं हो रहा क्योंकि वह काॅल रिसीव नहीं कर रहे हैं। हालांकि, देर शाम समाज कल्याण अधिकारी के एक बैठक में लखनऊ में होने की जानकारी मिली।


संयुक्त टीम से आरंभिक जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें विभिन्न बैंकों में नौ लाभार्थियों के खाते बदलकर रुपये निकालने की जानकारी मिली है। विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने पर ही दोषियों पर कार्रवाई तय हो सकेगी। गलत तरीके से निकाली की गई पेंशन की धनराशि संबंधित खाताधारकों से वसूल कराई जाएगी। लखनऊ से आने के बाद समाज कल्याण अधिकारी से पूछताछ की जाएगी। - श्याम बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी

शाहजहांपुर  के समाज कल्याण विभाग में काउंटर पर लगी लोगों की भीड़ । संवाद

शाहजहांपुर के समाज कल्याण विभाग में काउंटर पर लगी लोगों की भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed