फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Oh wow! Master everyday work without pay for three months

अरे वाह! गुरुजी को बिना काम-धाम तीन महीने का वेतन

Sat, 02 May 2015 12:25 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 02 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र में छेड़छाड़ करके शासन और विभाग ने अभिभावकों की जेब पर ही डाका नहीं डाला, बल्कि अपनी तिजोरी लुटाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी। शासन के एक अव्यवहारिक फैसले से जहां अभिभावक तीन माह की अतिरिक्त फीस देने के लिए विवश हैं, वहीं सरकार को 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को तीन माह का अतिरिक्त वेतन भुगतान भी करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था ने एक नए विवाद को भी जन्म दे दिया है।
विज्ञापन

सभी जानते हैं कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति सत्र के अंतिम दिन यानी 30 जून को ही होती है और यह सिलसिला दशकों से चला आ रहा है। शिक्षक को शैक्षिक सत्र का लाभ इसलिए दिया जाता है कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का अहित न हो। उसकी सेवानिवृत्ति तिथि चाहें जो हो, लेकिन वर्ष को आधार मानकर 30 जून को ही उसे रिटायर किया जाएगा। यह व्यवस्था तब थी, जब शैक्षिक सत्र पहली जुलाई से 30 जून तक चलता था।
विज्ञापन

अब शासन ने वित्तीय वर्ष से मेल मिलाते हुए पहली अप्रैल से 31 मार्च तक शैक्षिक सत्र चलाने की घोषणा कर दी। शैक्षिक सत्र बदलने से होने वाले लाभ-हानियों पर विचार शायद नहीं किया गया, इसीलिए अभिभावकों से बीते शैक्षिक सत्र में (2014-15) अप्रैल, मई और जून की वसूली जा रही है, जिससे सभी स्कूल-कॉलेजों में हाहाकार मचा हुआ है। जबकि ये तीनों महीने अब नवीन शैक्षिक सत्र (2015-16) का हिस्सा बन चुके हैं। इन तीन महीनाें की फीस के समायोजन की बात शासनादेश में नहीं जोड़ी गई, जिससे और विवाद खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सवाल यह भी है कि यदि शैक्षिक सत्र 31 मार्च को शासन ने खत्म कर दिया और पहली अप्रैल से नया सत्र आरंभ हो गया तो नियमानुसार 30 जून को रिटायर होने वाले शिक्षकों को 31 मार्च को ही सेवानिवृत्त कर दिया जाना चाहिए था। यदि सरकार उनकी तीन महीनों का नुकसान नहीं करना चाहती तो ये तीन महीनें (अप्रैल, मई, जून) नए सत्र में जुड़ रहे हैं, यानी शिक्षकों को एक पूरे सत्र का लाभ तो मिल ही रहा है, वहीं नए सत्र के तीन महीनों का भी अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। इस तरह शिक्षकों के इन तीन महीनाें की अतिरिक्त सेवाएं जुड़ रही हैं, वह भी रिटायरमेंट के बाद। इस तरह रिटायरमेंट की अंतिम तिथि निकलने के बाद भी तीन महीने की सेवाएं लेने से सरकारी खजाने में सेंध लग रही है। इन बातों का अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है, क्योंकि शासन की अदूरदर्शिता से यह तो होना ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed