फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officers sought public cooperation for the procession of Lat Saheb

लाट साहब के जुलूस के लिए अफसरों ने जनता से मांगा सहयोग

Sun, 13 Mar 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Officers sought public cooperation for the procession of Lat Saheb
थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला सराय काईयां में पीस कमेटी की बैठक में बोलते एसपी सिटी संजय कुमार । ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। लाट साहब के जुलूस के मद्देनजर शुक्रवार शाम थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में शांति की बैठक हुई। इसमें एसपी सिटी संजय कुमार व एडीएम फाइनेंस गिरजेश कुमार चौधरी ने लोगों से सहयोग मांगा और शांति कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाट साहब का जुलूस 18 मार्च को निकाला जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य जुलूस को शांतिपूर्वक निकलवाना रहेगा। जुलूस की निगरानी सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी। अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम फाइनेंस गिरजेश कुमार चौधरी ने कहा कि प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

गड़बड़ी करने वालों की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध करवाएं। सीओ सिटी सरवणन टी. ने कहा कि जुलूस में सभी सभ्य नागरिक पुलिस का सहयोग करें। बैठक में प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रवि कुमार, अपर प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय, अरविंद दीक्षित, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed