{"_id":"685c3d6c95164222b40b24c7","slug":"officers-should-use-polite-language-with-women-sujita-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-146753-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के साथ सभ्य भाषा का इस्तेमाल करें अधिकारी : सुजीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के साथ सभ्य भाषा का इस्तेमाल करें अधिकारी : सुजीता
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में महिला की समस्या सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। संवाद
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने विकास भवन में पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इसके साथ ही महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के साथ सभ्य भाषा का इस्तेमाल करें।
विकास भवन सभागार में जनसुनवाई से पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक में सुजीता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। प्रशासन को भी उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान दो मामले घरेलू हिंसा, दो दहेज से संबंधित, पांच मामले जमीन विवाद, एक छेड़खानी, एक पॉक्सो एक्ट से संबंधित और बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मामले सामने आए। अन्य समस्याओं समेत कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं।
कार्यक्रम के अंत में बेसिक शिक्षा तथा बाल विकास पुष्टाहार विभाग की समीक्षा की गई। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जनपद में 38,123 नामांकन कर लिए गए हैं। नामांकन के लिए नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सुजीता कुमारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी महिलाओं के साथ सभ्य भाषा का प्रयोग करें तथा ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन कराया जाए।
विज्ञापन
जिला कारागार एवं वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
जनसुनवाई के बाद उन्होंने जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन्होंने महिला बंदियों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इस केंद्र को और अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाया जाए। सेंटर के सभागार में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान केक काटकर एवं नौ नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरण कर नवजात बालिका शिशुओं की माताओं को सम्मानित किया।
सरकारी योजनाओं का लिया फीडबैक
पुवायां। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बुधवार को ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बात की और सरकारी योजनाओं की बावत फीडबैक लिया। उन्होंने सीएचसी परिसर में बनी महिला मैटरनिटी विंग का मुआयना किया और भर्ती महिलाओं से बात की। ब्लॉक सभागार में समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने कहा कि बीएलओ का कार्य उनसे नहीं लिया जाना चाहिए।
केवाईसी के लिए दिए गए मोबाइल में रिचार्ज उनको खुद कराना पड़ता है, इसका भुगतान दिलाया जाए और मानदेय में बढ़ोतरी कराई जाए। समूह की महिलाओं ने गांवों में शौचालय योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव कुमार, बीडीओ आरपी राणा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद