{"_id":"61ccb80222125d53624b3c16","slug":"officers-should-resolve-the-problems-demanded-by-bhakiu-soon-shahjahanpur-news-bly470904857","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की मांग, समस्याओं का जल्द निस्तारण करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की मांग, समस्याओं का जल्द निस्तारण करें अधिकारी
विज्ञापन
बिजौरा बिजौरिया में धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : POWAYAN
खुटार। गांव बिजौरा बिजौरिया में पावर प्लांट के पास चल रहा भाकियू का धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि अधिकारी किसानों की मांगों पर जल्द जांच कराएं, नहीं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
पावर प्लांट प्रबंधन पर चकरोड, जमीन पर कब्जे की जांच की मांग को लेकर भाकियू टिकैत गुट के तराई और उत्तराखंड के अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू किया था। जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि अधिकारी अवैध कब्जों की जांच को तैयार नहीं हैं, इससे साफ है कि अवैध कब्जों के मामले में राजस्वकर्मी फंस रहे हैं।
समस्या का समाधान होने पर ही किसान धरने से हटेंगे। बुधवार को धरना स्थल पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दलजीत कौर, जसप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुखचैन सिंह, गुरुचरन सिंह, काला सिंह, सुखचैन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहनों की हो जांच
भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि पावर प्लांट के कर्मचारी और अधिकारी निजी और टैक्सी परमिट वाले वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार लिखाए घूम रहे हैं और लोगों पर सरकारी अधिकारी होने का रौब गांठ रहे हैं। उन्होंने डीएम से मांग की है कि निजी वाहनों से उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार लिखने वालों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।