फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Odif villages inspection done by CDO

ओडीएफ गांवों में सीडीओ ने किया निरीक्षण

Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ पुलकित खरे ने मंगलवार को खुले में शौच मुक्त घोषित किए गए खुदागंज ब्लॉक के लोहिया समग्र ग्राम अख्तियारपुर और पौकी का दौरा कर वहां बनाए गए शौचालयों की वर्तमान स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। सीडीओ ने लोगों से जानना चाहा कि उन्हें गांव को ओडीएफ बनाने में किस तरह की दिक्कतें आईं। खुले में शौच के आदी लोगों को कैसे समझाया गया। गांव में कितने लोग घरों में शौचालय होने पर भी उनका इस्तेमाल नहीं करते। सीडीओ के अनुसार ओडीएफ के लिहाज से दोनों गांवों में स्थिति संतोषजनक पाई गई। शौचालयों का उपयोग परखने के लिए सीडीओ सुबह साढ़े पांच बजे टीम के साथ लोहिया समग्र ग्राम अख्त्यिारपुर जा पहुंचे। अधिकारियों ने तमाम घरों में शौचालय खोलकर देखे कि उनका कितना प्रयोग हो रहा है। इस दौरान कई शौचालयों का फर्श सूखा पाए जाने पर परिवार के लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि घरवालों का कहना था कि अभी उनका शौच जाने का समय नहीं हुआ है। गांव पौकी में भी अधिकांश घरों में शौचालय बने पाए गए।  सीडीओ के अनुसार निरीक्षण के दौरान पता चला कि कुछ परिवारों ने घरों में जगह कम होने के कारण कुछ दूरी पर शौचालय बनवाए हैं। दोनों गांवों में दो-तीन ऐसे लोग भी पाए गए जो साधन संपन्न होने के बावजूद शौचालय के लिए सरकारी अनुदान चाह रहे हैं। एक व्यक्ति के पास पक्का मकान, तीन भैंसें, खेती की जमीन, हैंडपंप आदि होने पर भी शौचालय के लिए धनराशि मांगी। उन्होंने बताया कि ऐसे ग्रामीणों को शौचालय जल्द बनवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निगरानी समिति से उन पर नजर रखने को कहा गया है। निरीक्षण में डीपीआरओ बनवारी सिंह, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी योगेंद्र सिंह यादव, एडीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, यूनिसेफ की डीएमसी, कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षार्थी छात्र आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


ड्यूटी में लापरवाह तीन सफाई कर्मी निलंबित
शाहजहांपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने विभिन्न गांवों में तैनात तीन सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। उन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है, जिसकी जांच में पुष्टि भी हो गई। निलंबित सफाई कर्मियों में सिंधौली ब्लॉक के गांव मुड़िया पंवार में तैनात निक्की कुमार, खुदागंज ब्लॉक के गांव पौकी में नियुक्त राजकिशोर विश्वकर्मा और जलालाबाद ब्लॉक के गांव मालूपुर में तैनात महेश बाबू शामिल हैं। डीपीआरओ ने बताया कि 23 अप्रैल को भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में उप सचिव की मौजूदगी में ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान गांव में जगह-जगह गंदगी बिखरी पाई गई। जानकारी करने पर ग्रामीणों से पता चला कि सफाई कर्मी निक्की गांव में कभी सफाई नहीं करते और उपस्थिति पंजिका साथ रखकर गांव से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मालूपुर में सफाई व्यवस्था की जांच करने पर वहां के सफाई कर्मचारी महेश बाबू के बारे में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही की शिकायतें मिलीं। अभिलेखों के परीक्षण से भी स्पष्ट हुआ कि सफाई कर्मी महेश ने दो माह से वेतन का मांग पत्र नहीं भेजा है। डीपीआरओ सिंह के अनुसार मंगलवार को पौंकी गांव का निरीक्षण करने पर वहां गंदगी बिखरी मिली और सपफ्राइ कर्मी विश्वकर्मा अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed