{"_id":"634eff962741c25c800150c2","slug":"ocf-employee-s-son-missing-while-returning-from-school-shahjahanpur-news-bly501280618","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौटते समय ओसीएफ के चार्जमैन का बेटा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौटते समय ओसीएफ के चार्जमैन का बेटा गायब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मालगोदाम रोड निवासी ओसीएफ के चार्ज मैन देवेंद्र सिंह का पुत्र आर्यन सिंह (13) तक्षशिला पब्लिक स्कूल से घर आते समय रास्ते से गायब हो गया। वह कक्षा सात-बी का छात्र है।
मंगलवार दोपहर तीन बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों आर्यन ने तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर शाम सात बजे देवेंद्र सिंह ने सदर बाजार थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद छात्र की तलाश शुरू की। आर्यन को रोज घर छोड़ने वाले रिक्शा चालक ने मालगोदाम रोड उतरने की बात बताई थी। उसे स्कूल की एक शिक्षिका ने भी स्टेशन के नजदीक देखकर टोका था। तब उसने नानी के घर जाने की बात कहीं थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी को तलाश किया तो उसमें आर्यन नजर आया। देवेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा जन नायक एक्सप्रेस में होने की सूचना मिली है। उसकी ननिहाल हरियाणा के फरीदाबाद में है। मां आशा सिंह का रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र का स्कूल आने का मन नहीं था। स्कूल से घर जाते समय रास्ते में रिक्शे से उतर गया। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।