{"_id":"68433c2142ae0e4232018a37","slug":"occupied-government-land-sold-17-government-trees-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-145490-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सरकारी जमीन पर किया कब्जा, बेच दिए 17 सरकारी पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सरकारी जमीन पर किया कब्जा, बेच दिए 17 सरकारी पेड़
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव खंडपारी में सरकारी तालाब के पास खड़े 17 पेड़ बेचकर कटवा दिए गए। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
गांव खंडपारी के बलवीर सिंह यादव ने चार जून को एसडीएम से शिकायत की थी कि गांव मेें तालाब और बंजर भूमि पर कुछ लोगाें ने कब्जा कर रखा है। सरकारी जमीन पर खड़े पेड़ भी बेचकर कटवा दिए गए हैं। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी थी।
शुक्रवार को बलवीर सिंह नायब तहसीलदार पंकज कुमार से मिले और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद नायब तहसीदार के निर्देश पर कानूनगो दिनेश पांडेय और लेखपाल विजय कुमार ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। कानूनगो ने बताया कि तालाब किनारे खड़े 17 पेड़ दस दिन पहले काटे गए थे। शिकायत पर जांच की गई है। अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी और आदेशानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
--
- एसडीएम ने मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
पंकज कुमार, नायब तहसीलदार बंडा क्षेत्र