{"_id":"6a0b65400cc63236450d3fdb","slug":"objectionable-slogans-raised-over-the-seizure-of-forest-department-land-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173636-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वन विभाग की जमीन छिनने पर लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे, किसानों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वन विभाग की जमीन छिनने पर लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे, किसानों पर कार्रवाई की मांग
Tue, 19 May 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:45 AM IST
सार
शाहजहांपुर जिले में नारेबाजी करते कुछ किसानों का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि किसानों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की है। हिंदू संगठन ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नारेबाजी करते किसान।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शाहजहांपुर के देवकली इलाके में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जमीन पर वन विभाग के कब्जा लेने के विरोध में नवदिया बंकी गांव के कई किसानों ने सोमवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने पर हिंदू युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नवदिया बंकी, गहलुइया, बरीबरा, नबीनगर आदि गांवों में तमाम किसान वन विभाग की करीब 20 हेक्टेयर जमीन पर वर्षों से कब्जा करके वहां फसलें ले रहे थे। यह जमीनें टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने पर गत शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ जमीन कब्जामुक्त करा ली।
इसी के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वन विभाग की पीलीभीत दियुरिया रेंज के रेंजर लल्लन दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की शेष जमीन कब्जा मुक्त कराने को जल्द अभियान चलाया जाएगा।