फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   obc woman will be the first mayor of shahjahanpur

Shahjahanpur News: ओबीसी महिला होगी शाहजहांपुर की पहली मेयर

Fri, 31 Mar 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
obc woman will be the first mayor of shahjahanpur
शाहजहांपुर का नगर निगम कार्यालय । संवाद
शाहजहांपुर। चार महीने की ऊहापोह के बाद बृहस्पतिवार को नगर निगम के साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों के अनंतिम आरक्षण की घोषणा कर दी गई। नए आरक्षण के तहत शाहजहांपुर की पहली मेयर पिछड़ा वर्ग की महिला होगी। इसी तरह दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के आरक्षण में फेरबदल होने से सियासी पारा चढ़ने के साथ ही राजनीतिक दल जीत की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जलालाबाद नगर पालिका को फिर से अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। वहीं, नगर पंचायत में पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

दिसंबर की शुरुआत में घोषित आरक्षण सूची में शाहजहांपुर की नगर निगम सीट को सामान्य वर्ग में रखा गया था। अब यह सीट ओबीसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। चार महीने से सीट अनारक्षित होने की उम्मीद में तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिर गया है। सपा से लगातार तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे जिलाध्यक्ष तनवीर खां को भी झटका लगा है। वह पहली बार हो रहे मेयर का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अब सपा के सामने ओबीसी वर्ग की दमदार महिला प्रत्याशी को ढूंढ़ने की चुनौती है। भाजपा से टिकट मांग रहे कई लोगों को हताशा हाथ लगी है। ओबीसी वर्ग से आने वाले भाजपाइयों ने आरक्षण की घोषणा होते ही पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

------------
पुवायां व जलालाबाद अनारक्षित, तिलहर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
शाहजहांपुर/पुवायां। पहले जारी किए आरक्षण में पुवायां नगर पालिका पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। इससे सामान्य वर्ग के दावेदार हाथ मलकर रह गए थे। कई लोगों ने इसको लेकर आपत्तियां भी दाखिल की थीं। अब जारी हुई सूची में नगर पालिका को अनारक्षित घोषित किया गया है। इससे पिछड़े वर्ग से जीत पक्की मान रहे संभावित दावेदार उदास हैं। वहीं, सामान्य वर्ग के संभावित प्रत्याशी काफी खुश हैं। तिलहर नगर पालिका पहले अनारक्षित श्रेणी में थी। इस बार सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जलालाबाद नगर पालिका इस बार भी अनारक्षित रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत सीटों में फेरबदल, ओबीसी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व
जिले की सभी आठ नगर पंचायत सीटों के आरक्षण बदलाव किया है। पिछली बार एक भी सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं की गई थी। इस बार कटरा और निगोही को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया है। अल्हागंज नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। ये तीनों सीटें पहले अनारक्षित की गईं थीं। नवगठित बंडा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होना है। यह सीट पहले महिला के लिए आरक्षित थी और नई अनंतिम सूची में अनारक्षित है। इस कारण यहां सभी को चुनाव मैदान में ताकत आजमाने का मौका मिलेगा। महिला के लिए आरक्षित खुदागंज और कलान सीट भी अनारक्षित श्रेणी में रखी गईं हैं। नगर पंचायत खुटार में चेयरमैन पद के लिए अब तक सात चुनाव हो चुके हैं। खास बात यह है कि सातों बार यह सीट सामान्य रही। इस बार सीट अनंतिम सूची में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने से चेयरमैन पद के लिए ताल ठोंक रहे सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लोगों को बड़ा धक्का लगा है। वर्तमान चेयरमैन अनुपम शुक्ला चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। कांट सीट पहले अनारक्षित श्रेणी में थी, इस बार इसे महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

सीट आरक्षण
1.शाहजहांपुर नगर निगम - ओबीसी महिला
नगर पालिका
1. पुवायां - अनारक्षित
2. जलालाबाद अनारक्षित
3. तिलहर पिछड़ा वर्ग


नगर पंचायत
1. खुटार- अनुसूचित जाति महिला
2. बंडा- अनारक्षित
3. खुदागंज अनारक्षित
4. कलान अनारक्षित
5. अल्हागंज पिछड़ा वर्ग महिला
6. कटरा पिछड़ा वर्ग
7. कांट महिला
8. निगोही पिछड़ा वर्ग

दमदारी से लड़ाएंगे चुनाव
-नगर निगम के लिए पूर्व में पिछड़े वर्ग का कोई आवेदन नहीं आया था। आरक्षण में बदलाव के चलते अब आवेदन लिए जाएंगे। पार्टी के पदाधिकारियों से मंथन करने के बाद नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे। वहां से जिसे टिकट मिलेगा, उसे पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। -तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा

कार्यकर्ता को टिकट देना बसपा की प्राथमिकता
नगर निगम के लिए पहले से पिछड़ी जाति के दो आवेदन आ चुके हैं। खुटार की सीट एससी होना भी बेहतर है। चुनाव को लेकर नए सिरे से आवेदन लिए जाएंगे। प्राथमिकता के आधार पर सक्रिय कार्यकर्ता को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारेंगे। नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लड़ेंगे। - जदुवीर गौतम, जिलाध्यक्ष-बसपा

आरक्षण में सभी जातियों का रखा ध्यान
भाजपा ने आरक्षण जारी करने में सभी जातियों का समावेश किया है। नगर पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षण में एससी और ओबीसी समाज का ध्यान रखा गया है। कुछ जगह पर आरक्षण में बदलाव हुआ है इसलिए फिर से आवेदन लिए जाएंगे। नगर निगम की सीट पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा


मजबूत प्रत्याशी उतारकर जीतेंगे चुनाव
-कांग्रेस ने पूर्व में भी पैनल भेजकर प्रत्याशियों का फीडबैक जाना था। आरक्षण में बदलाव के चलते बैठक बुलाकर तैयारी की जाएगी। आवेदन भी मांगे जाएंगे। संगठन से मजबूत प्रत्याशियों को उतारा जाएगा। नगर निकाय चुनाव को पार्टी पूरी दमदारी से लड़कर जीत दर्ज करेगी। -रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

शाहजहांपुर का नगर निगम कार्यालय । संवाद

शाहजहांपुर का नगर निगम कार्यालय । संवाद

शाहजहांपुर का नगर निगम कार्यालय । संवाद

शाहजहांपुर का नगर निगम कार्यालय । संवाद

शाहजहांपुर का नगर निगम कार्यालय । संवाद

शाहजहांपुर का नगर निगम कार्यालय । संवाद

शाहजहांपुर का नगर निगम कार्यालय । संवाद

शाहजहांपुर का नगर निगम कार्यालय । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed