फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Oath administered to newly elected office bearers of Bar Association

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Tue, 18 Jan 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to newly elected office bearers of Bar Association
जलालाबाद में आयोजित शपथ ग्रहण में विचार व्यक्त करते जिला जज सुशील कुमार रस्तोगी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। बार एसोसिएशन के आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अनिल पाठक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोरोना के चलते कार्यक्रम बेहद सीमित व सादगीपूर्ण रहा। मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार रस्तोगी ने कहा कि अथक प्रयास हमें सफलता की ओर ले जाते हैं। इसलिए आवश्यकता प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार संघ से जुड़ी किसी भी समस्या के निस्तारण को वह सदैव तत्पर रहेंगे। बोले, समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक न्याय पहुंचे, हमें इसके लिए प्रयास करते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का हल बातचीत से होना चाहिए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम, सेंट्रल बार संघ के अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री के अलावा कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन लालाराम शर्मा ने किया।
विज्ञापन

शपथ लेने वालों में अध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा, महासचिव बिपिन मैथिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण देव पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, संयुक्त सचिव प्रथम अजय शंकर दीक्षित, द्वितीय अमित सिंह व तृतीय प्रदीप द्विवेदी समेत नामित सदस्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed