फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NYK's young core The interview appointment

एनवाईके के युवा कोर की  नियुक्ति को हुआ साक्षात्कार

Fri, 15 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
 नेहरू युवा केंद्र में राष्ट्रीय युवा कोर की नियुक्ति के लिए आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार हुआ। कलक्ट्रेट सभागार में हुए साक्षात्कार में लगभग डेढ़ सौ अभ्यर्थी शामिल हुए। साक्षात्कार में कुल 32 युवाओं का चयन किया गया है। उधर, साक्षात्कार चयन समिति में शामिल किए गए सौरभ सोमवंशी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को होने वाले साक्षात्कार के लिए उन्हें न तो कोई सूचना दी गई और उनकी गैरमौजूदगी में हुआ साक्षात्कार भेदभाव दर्शाता है। सोमवंशी ने केंद्र के जोनल डायरेक्टर और डीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र केे जिला युवा समन्वयक राजेंद्र राजन ने बताया कि साक्षात्कार में डीएम के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जयपाल सिंह, एक अन्य मजिस्ट्रेट तथा वह स्वयं शामिल थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शुरू हुआ साक्षात्कार शाम साढ़े पांच बजे के बाद तक चला। साक्षात्कार समिति के नामित सदस्य सौरभ सोमवंशी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय युवा कोर के लिए होने वाले साक्षात्कार के लिए उन्होंने कई बार केंद्र से जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें साक्षात्कार के दिवस और समय की जानकारी नहीं दी गई, इससे पता चलता है कि साक्षात्कार निष्पक्ष नहीं हुआ होगा और अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव किया गया। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed