{"_id":"1b2a5dd417682c13a856d403302933f2","slug":"nvs-schools-began-a-two-day-science-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय में शुरू हुई दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय में शुरू हुई दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी
रोजा।
Updated Fri, 11 Sep 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी शुरू हो गर्ई। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के लगभग सौ विद्यार्थी शामिल हुए हैं। उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने किया।
प्रदर्शनी में लखनऊ संभाग के कुल आठ क्लस्टर की टीमें शामिल हो रही है। इनमें 103 मेधावी छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, गणित आदि से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि एसपी बबलू कुमार ने विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय-दो के प्रधानाचार्य एसपी तिवारी और सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय लखनऊ संभाग वीसी गोसाई तथा मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य एके शुक्ला के साथ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए एसपी ने कहा कि हमें उन्नति और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढना चाहिए, तभी सफलता कदम चूमेंगी। उन्होंने बताया कि वह भी नवोदय कॉलेज के छात्र रहे हैं। इन कॉलेजों की संस्कृति अनेकता में एकता का भाव पैदा करती है। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं प्रयासों की सराहना की।
निर्णायक मंडल में एसएस कॉलेज के डॉ0 आदर्श पांडेय, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. संदीप अवस्थी तथा केद्रीय विद्यालय-दो से एके शुक्ला, हरिओम गुप्ता और आरसी मिश्रा शामिल रहे। डॉ. मीनाक्षी त्रिवेदी के संचालन में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में जेपी त्रिपाठी जेेपी सिंह, हरिशंकर शुक्ला, वीके दीक्षित, वीके यादव आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
डोरेमोन्स स्कूल में हुई रिलेक्सेशन पार्टी
शाहजहांपुर। शहर के डोरेमोन्स प्ले स्कूल में रिलेक्सेशन पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मॉस्क, कैप, रिलेटेड आदि लगाकर जमकर डांस किया। बाद में सभी ने चिप्स, कुरकुरे, चाकलेट, कोल्डड्ऱिक आदि का आनंद लिया। कार्यक्रम में दृष्टि, अर्णव, अनिकेत, समृद्धि, रेयान, अजमल, आयान, अरीब, अथर्व, शिवांश, आद्या, अविशा, पुलकित, अक्श आदि बच्चे शामिल हुए। प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी, कोआर्डिनेटर सना माविया, अंशुल टंडन, दिव्या रस्तोगी, फरहीन खान, रुचि गुप्ता, दीक्षा सक्सेना आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।