{"_id":"69f74154889ac3cbb90d0390","slug":"numerous-patients-were-examined-at-the-health-fairs-and-provided-with-necessary-medicines-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172292-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरोग्य मेलों में तमाम मरीजों की जांच कर दी गईं जरूरी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरोग्य मेलों में तमाम मरीजों की जांच कर दी गईं जरूरी दवाएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेलों में तमाम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर डॉक्टरों ने उन्हें जरूरी दवाएं सुलभ कराईं।
तिलहर। राजनपुर पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. अभिषेक जौहरी ने 60 मरीजों का परीक्षण कर उनमें से दस मरीजों के खून की जांच कराई। रमापुर पीएचसी में 35 मरीजों को दवाएं दी गईं। कुंवरगंज पीएचसी पहुंचे 25 मरीजों को डॉ. अनुराग गुप्ता ने दवाएं देने के साथ गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से जागरूक कर बचाव के उपाय बताए।
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेला में मौसमी बीमारियों से ग्रस्त 41 मरीजों का पीएचसी प्रभारी डॉ. उस्मान अली ने चेकअप कर उन्हें दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि चर्म रोग के सात, जुकाम-खांसी के 11 और बुखार के 22 मरीजों को दवाएं दी गईं। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार, अपूर्व अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
सीएमओ ने किया आरोग्य मेले का निरीक्षण
शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-लोधीपुर व जलीकोठी में मरीजों से संवाद भी किया। स्वास्थ्य इकाइयों पर नियमित रूप से साफ-सफाई के निर्देश दिए। संवाद