फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Numerous complaints regarding dilapidated roads; not a single one of the eight has been resolved.

Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों की अधिक शिकायतें, आठ में से एक भी हल नहीं

Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Numerous complaints regarding dilapidated roads; not a single one of the eight has been resolved.
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर की जर्जर सड़कों को लेकर सबसे अधिक शिकायतें मिलीं। कुल आठ शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुभाषनगर कॉलोनी के ललित शर्मा, तारीन जलालनगर के अतहर अली और मोहम्मद जई के मो. दातिरा ने जर्जर सड़कों को ठीक कराने की शिकायत दर्ज कराई। मोहल्ला बाडूजई प्रथम के अफजाल ने नाली से अतिक्रमण हटाने की मांग की। तारीन जलालानगर के मुजीबउर रहमान ने पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। एमनजई जलालनगर के रेहान खां ने छुट्टा पशुओं को पकड़ने की शिकायत की। अहमदपुरा के विजय कुमार ने दाखिल-खारिज कराने का अनुरोध किया, जबकि अजीजगंज की गुड्डी देवी ने आटा चक्की बंद कराने की मांग की। इस दौरान महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य और नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed