{"_id":"6aecd92a738a544d0a09e2fb","slug":"number-of-polling-stations-reduced-by-208-voting-will-now-take-place-at-2602-booths-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-189322-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 208 मतदेय स्थल घटे, अब 2602 बूथों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 208 मतदेय स्थल घटे, अब 2602 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले में मतदेय स्थलों के संभाजन को भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या 2810 से घटकर 2602 रह गई है। यानी 208 मतदेय स्थल कम हो गए हैं।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। डीएम ने बताया कि जिले में वर्तमान में 19,31,373 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 10,68,876 पुरुष, 8,62,446 महिलाएं और 51 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। डीएम ने बताया कि 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों से पात्र महिला मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने और नए मतदेय स्थलों के अनुसार बीएलए नियुक्त करने में सहयोग मांगा।