{"_id":"626859dca87adb1f9728d382","slug":"number-of-buses-increased-at-tilhar-stand-ac-service-started-shahjahanpur-news-bly482861374","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर बस स्टैंड में बढ़ी बसों की संख्या, एसी बस सेवा की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर बस स्टैंड में बढ़ी बसों की संख्या, एसी बस सेवा की शुरुआत
विज्ञापन
तिलहर रोडवेज पर मंगलवार को आई पहली बार आई वातानुकूलित बस सेवा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। तिलहर से शाहजहांपुर आने जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। इस भीषण गर्मी के मौसम में मंगलवार से तिलहर शाहजहांपुर के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू हो गई है। परिवहन निगम की लगभग 30 बसों का प्रतिदिन यहां रोडवेज बस अड्डे पर ठहराव शुरू हो गया है। रोडवेज परिसर में साफ व्यवस्था भी चाक-चौबंद की जा रही है।
तिलहर बस अड्डे पर लंबे अरसे से रोडवेज की बसों का आवागमन ठप हो गया था। अमर उजाला ने इस समस्या पर लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद परिवहन अधिकारियों ने संज्ञान लिया और बस अड्डे पर बस न लाने वाले चालक-परिचालकों पर पांच सौ रुपये का जुर्माना भी घोषित किया। मुहिम रंग लाई और एक पखवाड़े में बस चालक-परिचालकों ने बस अड्डे तक बस लाना शुरू कर दिया।
अब यहां पर प्रतिदिन लगभग 30 बसों का ठहराव हो रहा है। मंगलवार को वातानुकूलित बस सेवा भी तिलहर-शाहजहांपुर के लिए शुरू हो गई है। यह बस उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग के सहयोग से संचालित है। पहली बार बस लेकर आए चालक प्रवेश कुमार और परिचालक शिवशीश अवस्थी ने बताया कि इसका किराया शाहजहांपुर से तिलहर तक 40 रुपये है। बरेली मोड़ से तिलहर का किराया 35 रुपये है। शाहजहांपुर से सुबह 7 बजे चलकर यह बस सुबह 8 बजे यहां पहुंचेगी। तिलहर से सवारियां लेकर यह वापस शाहजहांपुर चली जाएगी। दिन में चार चक्कर लगाएगी। पहले दिन शाहजहांपुर से सात यात्री तिलहर के लिए मिले थे।
विज्ञापन
बस स्टेशन प्रभारी ओंकार सक्सेना ने बताया कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के प्रयास से सफाई कर्मचारियों को लगाकर रोडवेज परिसर में पड़े कूड़े करकट को साफ कराया जा रहा है। पेयजल के लिए खराब पड़े हैंडपंप ठीक कराने के लिए कर्मचारी बुलाए गए हैं।