{"_id":"bdc0c47d9582d17d13a00ee69992eabf","slug":"nrmu-blew-devaraya-the-committee-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरमू ने फूंका देवराय कमेटी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरमू ने फूंका देवराय कमेटी का पुतला
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवराय कमेटी के खिलाफ विरोध सप्ताह के अंतिम दिन नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर कमेटी का पुतला फूंका। इस दौरान कमेटी के विरोध में नारेबाजी भी की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे में निजीकरण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डॉ. विवेक देवराय की अध्यक्षता वाली कमेटी ने रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण करने सहित तमाम कार्य किए हैं। इसके विरोध में मंगलवार सुबह यूनियन कार्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने देवराय कमेटी का पुतला बनाया। बारिश के दौरान रेलकर्मियों ने कार्यालय से लेकर रेलवे स्टेशन तक कमेटी की शवयात्रा निकाली। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर पुतला फूंक दिया गया। रेलकर्मियों ने रेलमंत्री, रेल प्रशासन मुर्दाबाद और नरमू जिंदाबाद के नारे भी लगाए। यूनियन अध्यक्ष ओमशिव अवस्थी के नेतृत्व में पुतला फूंकने वालों में शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी, सुनील तिवार, नरेंद्र पाल, राकेश मिश्रा, वीके सक्सेना, रामहरी, महावीर, संतोष, सुनील, पीपी सिंह, वीएस बिष्ट, चंदा, सोमवीर, एके गौतम, शिवकुमार सक्सेना, कौशल कुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे।