{"_id":"694702e40518b24abd0e6506","slug":"npl-tournament-super-kings-and-knight-riders-won-their-matches-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160917-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएल टूर्नामेंट : सुपर किंग्स और नाइट राइडर्स ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएल टूर्नामेंट : सुपर किंग्स और नाइट राइडर्स ने जीते मैच
विज्ञापन
निगोही क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग के तहत शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में निगोही सुपर किंग्स ने सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराया और दूसरे मैच में निगोही नाइटराइडर्स की टीम ने निगोही इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में सिर्फ आठ रनों से हरा दिया।
पहले मैच में सुपर किंग्स के कप्तान परीक्षित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए सुपर जायंट्स की टीम ने 16.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन बना लिए। सुपर किंग्स की ओर से अमर सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम ने 19.5 ओवर में ही रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सुपर किंग्स के परीक्षित ने 29, सारांश ने 27 और अमर सिंह ने 14 रन का योगदान दिया। सुपर जायंट्स के लिए अभिषेक ने पांच विकेट झटके। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अमर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में निगोही इंडियंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नाइट राइडर्स की टीम ने 158 रन का स्कोर बनाया। इसमें बाबू हरि ने 69 और प्रदीप ने 31 रन जोड़े। इंडियंस के लिए मोइनुद्दीन ने तीन और मुनव्वर तथा रोद्धा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 150 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
बाबू हरि को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दोनों मैच के दौरान एनपीएल के चेयरमैन नदीम रजा, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंह, अमित राठौर, अरशद खां, सुधीर सिंह, असद अंसारी आदि दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।