फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NPL Tournament: Kings XI defeated Royal Challengers.

एनपीएल टूर्नामेंट: किंग्स इलेवन ने रॉयल चैलेंजर्स को हराया

Fri, 19 Dec 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
NPL Tournament: Kings XI defeated Royal Challengers.
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग के तहत शुक्रवार को सुबह किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंजर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मैच किंग्स इलेवन ने रॉयल चैलेंजर्स को हराकर अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

किंग्स इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर की शुरुआत धीमी रही। तीन विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर उतरे अरशद खां ने स्कोर की गति बढ़ाते हुए 30 रन बनाए। उनके साथ सैम अली ने भी 29 रन बनाए।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 157 बनाए। किंग्स इलेवन के अजीत कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन की तरफ से अजीत कुमार ने 56 और रईस हसन ने नाबाद 35 रन बनाकर मैच को 17.1 ओवर में जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रॉयल चैलेंजर की तरफ से अरशद ने तीन और सैम अली ने दो विकेट लिए। अजीत कुमार को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग संयुक्त रूप से आकिब और सर्वेश ने की। इस दौरान मुनव्वर परवेज, यूनुस खां,नदीम रजा, राजेश सिंह, सुधीर कुमार, अमित आदि दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed