फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NPL: Kings XI defeated Royals by 23 runs.

एनपीएल : किंग्स इलेवन ने रॉयल्स को 23 रन से हराया

Tue, 13 Jan 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
NPL: Kings XI defeated Royals by 23 runs.
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) टूर्नामेंट में सोमवार को हुए रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन ने रॉयल्स की टीम को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। शानदार खेल से मैच जीतने में अहम भूमिका निभाने के लिए शबाब अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए रईस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 45 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 124 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स की टीम किंग्स इलेवन की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। निगोही रॉयल्स की ओर से रजनीश (27 रन) और शोभित द्विवेदी (30 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। अंत में रॉयल्स की टीम 19 ओवर में महज 101 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किंग्स इलेवन की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। अजीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ छह रन देकर तीन विकेट झटके। इसी टीम के शबाब ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए।
रॉयल्स के लिए शोभित द्विवेदी ने भी गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए तीन विकेट लिए, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ। अंत में एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां ने शबाब अंसारी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।

-----
थंडर बोल्ट की टीम ने मारी बाजी

शाहजहांपुर। स्वर्गीय सूरजक्रांति मेमोरियल क्रिकेट लीग में थंडर बोल्ट की टीम ने जीत दर्ज की। थंडर बोल्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 196 रन बनाए। कफील ने 37, वारिस 28, तारिक ने 25 रनों का योगदान दिया। मांडले की ओर से रूपेश ने दो विकेट लिए। जवाब में मांडले की टीम 114 बनाकर आउट हो गए। शारिक ने चार विकेट हासिल किए। शारिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर अभय सिंह गुर्जर और अनुज यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed