फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NPL: Indians defeated Royals by just four runs.

एनपीएल : इंडियंस ने महज चार रन से रॉयल्स को हराया

Sat, 17 Jan 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
NPL: Indians defeated Royals by just four runs.
निगोही। पुवायां मार्ग पर राइस मिल के मैदान पर चल रहे निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तहत शुक्रवार को इंडियंस और रॉयल्स की टीमों के बीच क्रिकेट का बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच की आखिरी गेंद तक न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि दर्शकों में रोमांच बना रहा। संघर्षपूर्ण मैच में इंडियंस ने शानदार खेल दिखाते हुए रॉयल्स को महज चार रन से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियंस टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज मोहित मात्र चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन कप्तान मुनव्वर ने एक छोर थामे रखा। उन्होंने 50 गेंद पर पांच चौके और छह छक्के लगाकर 74 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। रॉयल्स की ओर से रवींद्र कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में मात्र 14 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मध्यक्रम में डॉलर सिंह ने 44 गेंद पर छह चौके और दो छक्के लगाकर 51 रन की जुझारू पारी खेली और मैच को अंत तक ले गए। आखिर में रवींद्र कुमार ने भी नौ गेंद पर 19 रन बनाकर जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के मैच में विजेता टीम के कप्तान मुनव्वर खां मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर एनपीएल के पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार सिंह, शाहिद हुसैन आदि तमाम दर्शक मौजूद रहे।
--
फरीद अकादमी ने रिजवान स्पोर्टिंग को चार रनों से हराया

शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से कैंटोनमेंट मैदान पर चल रहे स्व. सूरज कांति क्रिकेट लीग में शुक्रवार को फरीद अकादमी ने रिजवान स्पोर्टिंग को चार रनों से हरा दिया।
फरीद अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवर में 103 रन बनाए। इसमें अभिनव ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। आराध्य ने 20 रनों का योगदान दिया। रिजवान स्पोर्टिंग के गेंदबाज अनुज गुप्ता और खुशवंत ने दो-दो विकेट लिए। रिजवान स्पोर्टिंग के बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए 99 रन पर ऑलआउट हो गए। फरीद अकादमी के गेंदबाज नईम ने चार, विपिन और प्रतीक राणा ने दो-दो विकेट लिए। संवाद

--
कुर्रियाकलां में नहीं हुआ कोई क्रिकेट मैच

कुर्रियाकलां। गांव में चल रहे माता फूलमती ग्राउंड पर क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार का मैच अपरिहार्य कारणों से आयोजकों ने स्थगित कर दिया। टूर्नामेंट के आयोजक अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को होने वाला मैच अब शनिवार को पूर्व निर्धारित समय पर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed