शाहजहांपुर। श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि के नाम से विख्यात ढाईघाट गंगातट को पर्यटनस्थल घोषित किए जाने की मांग उठने लगी है। गंगा सेवा समिति के सदस्यों ने गंगातट पर हवन पूजन कर जनजागरण शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह ढाईघाट गंगातट पर गंगा प्रेमियों ने गंगा सेवा समिति के बैनर तले ढाईघाट को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने की मांग को लेकर हवन यज्ञ और भजन-कीर्तन कर जनजागरण किया।
गंगा प्रेमियों ने गंगातट पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर ढाईघाट को पर्यटन स्थल घोषित करने की मुहिम में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर ढाईघाट पंडा सेवा समिति, गंगा समग्र, साधु-संतों और आसपास के गंगा प्रेमियों ने ढाईघाट को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने की मांग को तन-मन-धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में गंगाप्रेमी पुष्पेंद्र सिंह परमार, गंगा सेवा समिति के अवधेश कुमार औदीच्य, पिंटू मिश्रा, आशीष कुमार, राजेश औदीच्य, गौरव मिश्रा, रामसागर, अशोक कुमार, राजकुमार, पवन, सीताराम, ऋषभ प्रताप आदि ने हिस्सा लिया।