फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now the operation will be in the hospital delivery Puwayan

अब पुवायां अस्पताल में ऑपरेशन से हो सकेंगे प्रसव

Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।  Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Now the operation will be in the hospital delivery Puwayan
बच्ची का जन्म - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल की दौड़ से बचेंगी गर्भवती और उनके तीमारदार 
विज्ञापन

शनिवार को किया गया आपरेशन से प्रसव

पुवायां तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की खबर है कि अब उनके परिवार की गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव में समस्या होने पर जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। शनिवार से पुवायां के सरकारी अस्पताल में सामान्य प्रसव से बच्चा नहीं होने पर पहला ऑपरेशन कर इस सुविधा की शुरुआत की गई।
पुवायां तहसील क्षेत्र में सिधौंली ब्लॉक जिला मुख्यालय के नजदीक होने के कारण यहां की महिलाओं का सामान्य प्रसव नहीं होने पर जिला अस्पताल जाने में ज्यादा समस्या नहीं होती थी, लेकिन खुटार, बंडा और पुवायां की गर्भवती महिलाओं को समान्य प्रसव नहीं होने पर जिला अस्पताल जाने में तमाम परेशानियां उठानी पड़ती थी। कई बार खुटार, बंडा अस्पताल से रेफर की गई महिलाओं को परिवार के लोग प्रसव के लिए जिला अस्पताल नहीं ले जाकर पास के निजी अस्पताल ले जाते थे। 
विज्ञापन

अब पुवायां के सरकारी अस्पताल में आपरेशन की सुविधा से तमाम गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। 24 नवंबर को गांव झबरिया निवासी कमलेश कुमार की पत्नी फूलमती को प्रसव पीड़ा होने पर पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सामान्य प्रसव नहीं होने पर शनिवार को डॉ. सोनिया और डॉ. रेणू मीणा ने उनका आपरेशन किया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed