फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now the garbage festival will be held from March 6 to 8

अब छह से आठ मार्च तक होगा कूड़ाधन महोत्सव का आयोजन

Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now the garbage festival will be held from March 6 to 8
नगर निगम कार्यालय में बैठक लेते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व मौजूद अन्य - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम व कलेक्टिव संस्था की ओर से शहीद पार्क में 28 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होने वाले कूड़ाधन महोत्सव को तारीखों में फेरबदल किया है। अब महोत्सव का छह से आठ मार्च तक आयोजन किया जाएगा। इसके कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

कूड़ाधन महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम को पूरे देश में उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए नागरिकों की भागीदारी, ठोस अपषिष्ट प्रबंधन के निस्तारण में सहयोग व कचरे के पुनरुपयोग के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाए जाने का प्रयास है।
विज्ञापन

बताया कि महोत्सव के मुख्य आकर्षण में बुक बैंक, नेकी की दीवार, कार्बन कुटप्रिंट कैलकुलेटर, होम कम्पोस्टिंग डिस्प्ले काउंटर, ग्रार्बेज टनल वॉक, टायर वाइल्ड लाइफ, सेल्फी प्वांइट, पेंट योर बैग एक्टीविटी, ग्रे वाटर मैनेजमेंट, सस्टेनेबल वेडिंग प्लान, ट्विनपिट टॉयलेट मॉडल रहेंगे। कूड़ा प्रंबधन से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी व नृत्य प्रतियोगिता, नाटक प्रस्तुतिकरण, रैम्प शो, प्रदर्शनी व बिक्री, कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कूड़ा प्रबंधन की फाइव आर (रिफ्यूज, रिड्यूज, रोट, रियूज एंड रिसाइकल) नीति को प्रदर्शित किया जाएगा। होम कम्पोस्टिंग, बायोमेथेनेशन, कूड़े का फिर से उपयोग, पुर्न:चक्रण के माध्यम से उपयोगी वस्तुओं को बनाने के संबंध में मॉडल प्रदर्शित होंगे। इस कार्य में लगी सभी संस्थाएं व नागरिकों के लिए स्टॉल आवंटित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए आवेदन जमा करें आवेदन
- कूड़ाधन महोत्सव में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग करने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए साक्षी सिरारी (मो. नं. 9930285055) व सैफ सिद्दीकी (मो. नं. 9919903007) से संपर्क। सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती (मो. नं. 7355334106) को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनायाहै।
प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण पत्र व विजेता होंगे सम्मानित
कूड़ाधन महोत्सव में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र देकर विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed