फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now claims to complete construction of Ganga Expressway by March

Shahjahanpur News: अब मार्च तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा करने का दावा

Sun, 02 Feb 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now claims to complete construction of Ganga Expressway by March
जलालाबाद में कलेक्टरगंज के पास निर्माणधीन इंटरचेंज। संवाद
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। मार्च के अंत तक जिले की सीमा में आने वाले 42 किमी. का हिस्सा पूरा हो जाएगा। फिलहाल, हालत देखकर नहीं लग रहा है कि काम मार्च तक भी पूरा हो पाएगा। बुधवाना क्षेत्र में बहगुल नदी के पुल पर काम अधूरा है। समय को देखते हुए अभी काम काफी बाकी है।
विज्ञापन

जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे 44 गांवों से गुजर रहा है। इसका निर्माण राजस्थान की कंपनी एचडी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड करा रही है। इसकी लंबाई करीब 42 किमी है। शासन की मंशा थी कि महाकुंभ से पहले एक लेन का निर्माण कार्य पूरा हो जाए। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक का सफर तय करके श्रद्धालु कुंभ नहाने जाएं। अब प्रशासन के मुताबिक मार्च के अंतिम तक अपने जिले में आने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
बड़े कामों की वजह से हो रही देरी
एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड के अलावा अन्य कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बरेली हाईवे को शाहजहांपुर में रोड क्रॉस कराने के लिए फ्लाईओवर पूरा होने के बाद एप्रोच का काम चल रहा है। जलालाबाद के कलक्टरगंज से बनने वाला इंटरचेंज का निर्माण कार्य अभी काफी बाकी है। बुधवाना के पास बहगुल नदी पर पुल अभी पूरा नहीं हो पाया है। इन निर्माण कार्याें की वजह से देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जिले में बनने वाले 40 अंडरपास का कार्य लगभग पूरा
जिले की सीमा में 40 अंडरपास का काम लगभग पूरा हो चुका है। जगह-जगह सर्विस रोड और फ्लाईओवर की एप्रोच रोड भी निर्माणाधीन है। मौजूदा समय में कंपनी इन कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई है। कुछ जगह सड़क का निर्माण हो चुका है। कुछ जगह अभी निर्माण चल रहा है।
-----
12 जिलों से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे का कई जनपदों में काम धीमा
गंगा एक्सप्रेस-वे 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। शाहजहांपुर जनपद में कार्य पूरा भी कर लिया जाए तो भी एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन तभी पूरा हो जाएगा जब दूसरे जिले में निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। बदायूं में रामगंगा पुल पर अभी स्लैब डालने काम चल रहा है। संभल समेत कई जिलों में अभी काम की गति धीमी है।
-----
फिनिशिंग के कार्य में लगेगा समय
अभी तो एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद फिनिशिंग का कार्य किया जाएगा। इसमें भी काफी समय लग जाएगा। लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। तकनीकी जांच के बाद ही गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहन संचालन को हरी झंडी मिल पाएगी।

-----
वर्जन-
गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिले की सीमा में आने वाले 42 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा। दूसरे जनपदों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।



- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed