{"_id":"6a32ec1c88a4e7fae40f3ac7","slug":"notices-pasted-near-garra-phatak-stir-created-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176473-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्रा फाटक के पास चस्पा किए नोटिस, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्रा फाटक के पास चस्पा किए नोटिस, मचा हड़कंप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में राजघाट पुलिस चौकी के पास गर्रा फाटक के नजदीक रेलवे की ओर से नोटिस चस्पा किए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूर्वोत्तर रेलवे के पीलीभीत स्थित आईओडब्ल्यू कार्यालय की ओर से जारी नोटिसों में रेलवे भूमि पर किए गए अतिक्रमण को सात दिन में हटाने की चेतावनी दी गई है।
नोटिस लगने के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि रेलवे की जमीन पर कब्जा करना कानूनन अपराध है। तय समय पर कब्जा नहीं हटाने पर रेलवे अतिक्रमण को हटा देगा। रेलवे अफसरों के अनुसार, पूर्व में पूर्वोत्तर रेलवे की लाइन चौक क्षेत्र के गर्रा फाटक के पास से गुजरती है। इसलिए पीलीभीत के अफसरों ने नोटिस चस्पा किए हैं।
पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि रेलवे ने अपनी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए नोटिस दिए हैं।