{"_id":"6a00c12151bbac4de3065594","slug":"notices-issued-to-encroachers-following-self-immolation-threat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172883-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आत्मदाह की चेतावनी देने पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आत्मदाह की चेतावनी देने पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला आतिशबाजान में खड़ंजा मार्ग पर हुआ अतिक्रमण शिकायत करने पर भी नहीं हटाए जाने पर मोहल्ले के सेवानिवृत्त अध्यापक इसहाक हुसैन ने 29 मई को मुख्यमंत्री के लखनऊ कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके जन सुनवाई पोर्टल पर भेजे गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने नगर पंचायत से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध रूप से मकान बना लिए हैं। मकानों के सामने सरकारी खड़ंजा मार्ग पर पक्की सीढ़ियां बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम से शिकायत करने पर वहां के एक कर्मचारी ने उल्टे उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
अधिशासी अधिकारी के अनुसार उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के साथ मुआयना कर शिकायत की जांच के बाद आरोपियों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। संवाद