फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices Issued to 55 School Vehicles Lacking Permits and Fitness Certificates

Shahjahanpur News: बिना परमिट व फिटनेस जांच वाले स्कूलों के 55 वाहनों को नोटिस

Sun, 12 Apr 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Notices Issued to 55 School Vehicles Lacking Permits and Fitness Certificates
शाहजहांपुर। जिले के स्कूलों में संचालित वाहनों की निगरानी को शुरू कर दिया गया है। स्कूलों ने अपने यहां से संचालित वाहनों को पोर्टल पर फीड करना प्रारंभ किया है। जिसके बाद उनका निरीक्षण किया गयया। इस बीच बिना परमिट और फिटनेस जांच वाले 55 वाहनों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के आंकड़ों में जिले में करीब 520 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। स्कूल के वाहनों की सही स्थिति जानने के लिए विभाग ने पोर्टल पर संख्या और स्थिति अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 88 प्रतिशत स्कूलों ने अपने वाहनों को फीड कर दिया है। वहीं परिवहन निगम के अधिकारियों ने फीड वाहनों का निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, वाहन में कमी होने पर उसे सही कराकर ही चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग ने फिटनेस या परमिट नहीं होने की दशा में 55 वाहनों को नोटिस जारी किए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने बताया कि स्कूल संचालक वैध प्रपत्र होने पर ही वाहन को चलाएं। वाहन पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वाहनों की वास्तविक स्थिति आएगी सामने
पोर्टल पर वाहनों की फीडिंग के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अभिलेखों में बहुत से ऐसे वाहन भी चढ़े हैं, जो कट गए हैं। उसके लिए वाहन मालिक से संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed