फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices issued for payment of dues

Shahjahanpur News: बकाया जमा करने के लिए जारी किए नोटिस

Tue, 02 Dec 2025 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Notices issued for payment of dues
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से संपत्ति कर जमा नहीं करने पर 500 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन में भुगतान नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध भवन सीज करने या चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से 2200 बड़े बकायेदार चिह्नित किए गए हैं। शेष के विरुद्ध भी नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में कुल 56 हजार आवासीय और व्यावसायिक भवन चिह्नित किए गए हैं। एक अप्रैल से 30 नवंबर तक साढ़े सात हजार लोगों से नौ करोड़ 50 हजार रुपये का कर जमा कराया जा चुका है। नगर निगम ने 50 हजार से अधिक के 2200 बकायेदारों को चिह्नित किया है। इसमें से 500 लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में नगर निगम की ओर से कर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी गई थी। नवंबर में इसको घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। अभी पांच प्रतिशत की छूट जारी है। कर निर्धारण विभाग की ओर से एक सप्ताह से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही थी। नगर निगम क्षेत्र में पांच सौ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह ने बताया कि नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध और नोटिस जारी किए जाएंगे। समय सीमा के भीतर कर का भुगतान नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed