{"_id":"67e1b52620691ba98803f6b6","slug":"notice-will-be-issued-to-those-who-encroach-railway-land-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-140221-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे की जमीन घेरने वालों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे की जमीन घेरने वालों को जारी होंगे नोटिस
Tue, 25 Mar 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मंडल रेल प्रबंधक। संवाद
शाहजहांपुर। मोक्षधाम रेलवे फाटक के पास रेलवे की जमीन से छह यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। मुरादाबाद डिवीजन तक मामला पहुंचने के बाद सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजकुमार ने मौके पर आकर निरीक्षण किया।
अधीनस्थों से जमीन की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए नक्शा देखकर अनधिकृत रूप से कब्जा करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। होली पर रोजा और शाहजहांपुर के बीच मोक्षधाम रेलवे फाटक के पास छह यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी से काट लिए गए थे। शनिवार की रात को आरपीएफ ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी लकड़ी भी बरामद कर ली गई थी।
घटनाक्रम के बाद रात में तीन घंटे तक लोगों ने काफी हंगामा किया था। इस पर आरपीएफ को जीआरपी समेत सिविल पुलिस को भी बुलाना पड़ा था। बताते हैं कि दो राजनीतिक घरानों पर आंच आने के बाद मामला मंडल कार्यालय तक पहुंचा है। शिकायत करने वालों ने पेड़ काटी जाने वाली जगह को अपनी बताकर गुमराह करने की कोशिश की। सोमवार को निरीक्षण पर आए डीआरएम स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मोक्षधाम रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
स्थिति को जानने के लिए रेलवे की जमीन का नक्शा भी मंगाया और पड़ताल कराई। इसमें पाया कि पेड़ रेलवे की जमीन पर खड़े थे। तभी इसी रूट पर रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनवाने का मामला रखा गया। अधिकारियों के अनुसार, डीआरएम ने जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पेड़ काटने वालों के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- --
वांछितों की तलाश में दी दबिश
-पेड़ काटने के मामले में आरपीएफ ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वांछित सरोज वर्मा, श्याम मोहन, दीपक, जय किशन समेत छह लोगों की तलाश में सोमवार को दो बार दबिश दी। वे अपने घर पर नहीं मिले हैं। सुरक्षा बल ने उनके परिजनों को नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया है। सुरक्षा बल के अधिकारियों की मानें तो परिजन सहयोग नहीं कर रहे हैं।
-- -- -- -- --
हंगामा करने वालों पर कसेगा शिकंजा
-आधी रात में रेलवे पोस्ट पर हंगामा करने वालों के खिलाफ तस्करा डाला गया है। आरपीएफ अभी वांछितों को तलाश रही है। उसके बाद हंगामा करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। आरपीएफ के कार्यवाहक पोस्ट कमांडर मदन सिंह ने बताया कि वांछितों से हंगामा करने वालों के नाम पूछकर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -
धीमी गति से कार्य होते देखकर जताई नाराजगी
-जीएम के संभावित दौरे को देखते हुए डीआरएम ने अमृत भारत योजना के तहत होने वाले कार्य का सोमवार को निरीक्षण किया। उनकी विशेष ट्रेन लाइन नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन से उतरकर उन्होंने निरीक्षण किया। इस बीच फुट ओवरब्रिज का काम तेज गति से नहीं होने पर जिम्मेदाराें को कॉल कर नाराजगी जताई। छह महीने से काम गति नहीं पकड़ने पर तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरब्रिज के लिए आए गर्डर की गिनती कराने के लिए भी कहा, जिसे कम पड़ने पर मंगाया जा सके। गर्डर रखने के दौरान ब्लॉक की समय-सारिणी को तैयार करने के लिए कहा है। कुछ आगे बढ़ने पर खंभे सही कर लगाने, पानी बूथों को ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कॉलोनी में नए भवनों को पूरा कर आवंटन के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को चेताया कि 15 दिन में स्थलीय काम को पूर्ण कराएं।