{"_id":"68c325e5529521fb1e0a4664","slug":"notice-to-puwaiyan-police-in-the-case-of-mining-from-bhainsi-river-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-152489-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भैंसी नदी से खनन के मामले में पुवायां पुलिस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भैंसी नदी से खनन के मामले में पुवायां पुलिस को नोटिस
विज्ञापन
पुवायां। भैंसी नदी से खनन के मामले का अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। जिला खनन अधिकारी को जांच सौंपी गई है तो पुवायां पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत डीएम ने लोकभारती कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के सहयोग से नदी की खोदाई कराई है। खोदाई में लगभग 27 लाख रुपये खर्च हुए हैं। खोदाई के बाद नदी किनारे पौधरोपण भी कराया गया है, लेकिन आसपास के लोग नदी से रेत का खनन कर पुवायां लाकर बेच रहे हैं। इससे नदी में गहरे गड्ढे हो गए हैं। तमाम बार शिकायत के बाद भी पुलिस और राजस्वकर्मियों के ध्यान नहीं देने पर खनन लगातार जारी है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य दलजीत सिंह ने नदी से रेत खनन पर स्थानीय पुलिस और राजस्वकर्मियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मिलीभगत से रेत खनन कराया जा रहा है। अमर उजाला ने 11 सितंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम और अन्य अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेकर खनन अधिकारी और स्थानीय अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
--
भैंसी नदी से खनन का संज्ञान लिया गया है। जिला खनन अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर
--
नदी से खनन के मामले में पुवायां पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां