{"_id":"58b1c9f54f1c1b0f76b22e72","slug":"nothing-fake-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एटीएम से नहीं निकला नकली नोट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एटीएम से नहीं निकला नकली नोट’
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कस्बा स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच के एटीएम से दो हजार रुपये का एक नोट नकली निकलने की शिकायत को ब्रांच मैनेजर ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि जांच में यह आरोप गलत पाया गया है। एजीएम स्तर से भी इसकी पड़ताल कराई गई है।
शनिवार को शाखा के प्रबंधक जेपीएस चंदेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एटीएम से नकली नोट निकलने की बात सत्यता से परे है। इधर, इस मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के स्तर से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस को बैंक खुलने का इंतजार है। एसडीएम एसपी सिंह और कोतवाल भरत गौतम ने शिकायतकर्ता ऋतिक गुप्ता के पिता सराफ अरविंद गुप्ता को बैंक खुलने पर ही कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। बता दें कि कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान निवासी सराफ अरविंद गुप्ता के बेटे ऋतिक ने 23 फरवरी की शाम स्टेट बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे। उन्हें एटीएम से दो-दो हजार रुपये के पांच नोट मिले। ऋतिक का कहना है कि इनमें एक नोट फोटो कॉपी जैसा लगा तो उन्होंने एसडीएम तथा पुलिस से मामले की शिकायत की। शुक्रवार और शनिवार को बैंक बंद रहने से शिकायत की जांच नहीं हो सकी। इधर, एसबीआई शाखा प्रबंधक जेपीएस चंदेल ने बताया कि उनके द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में शिकायत सत्यता से परे पाई गई है।