फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nominations were then fortified in the wake of the Collectorate

नामांकन के मद्देनजर कलक्ट्रेट में फिर हुई किलेबंदी

Tue, 09 Feb 2016 06:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 09 Feb 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
Nominations were then fortified in the wake of the Collectorate

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के मद्देनजर कलक्ट्रेट कैंपस में बैरीकेडिंग से किलेबंदी करके वहां की सुरक्षा व्यवस्था मंगलवार को बेहद कड़ी कर दी गई। कलक्ट्रेट के मेन दक्षिणी गेट को बल्लियों से घेरकर एक बार में केवल एक व्यक्ति के निकलने का रास्ता बनाया गया। साथ ही कचहरी रोड पर दोनों तरफ बैरियर लगा दिए गए जिससे कि अवांछित लोग वाहन लेकर प्रवेश नहीं कर सकें। सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम लोगों और वादकारियों को विकास भवन समेत कलक्ट्रेट के दफ्तरों में जाने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस बीच, दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया।

विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी करके सोमवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत करा दी। हालांकि, नामांकन के पहले दिन कलक्ट्रेट गेट समेत पूरे परिसर को बैरीकेडिंग से मुक्त रखा गया। केवल यत्र-तत्र पुलिस बल की तैनाती की गई, लेकिन मंगलवार को जो लोग कोर्ट-कचहरी के कामों से कलक्ट्रेट पहुंचे, उन्हें वहां का नजारा जिला पंचायत वार्ड चुनाव के नामांकन जैसा नजर आया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के मेन गेट से लेकर डीएम न्यायालय कक्ष तक बल्लियों और लोहे के पाइपों से घेराबंदी कर दी गई। यही नहीं, कचहरी तिराहे, कलक्ट्रेट के उत्तरी गेट के आगे और एसपी ऑफिस के पास वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाकर वहां पुलिस तैनात कर दी गई। इसी के साथ निर्वाचन कार्यालय से कलक्ट्रेट की ओर भी जन सामान्य के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। नतीजा यह हुआ कि विभिन्न कामों से ट्रेजरी ऑफिस, एसडीएम कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय आदि जाने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से बैरीकेडिंग की यह व्यवस्था नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक प्रभावी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed