फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nominated members of the Nagar Panchayat and Municipality were administered the oath.

Shahjahanpur News: नगर पंचायत और पालिका के नामित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nominated members of the Nagar Panchayat and Municipality were administered the oath.
पुवायां नगरपालिका सभागार में शपथ लेते नामित सदस्य। संवाद
पुवायां। नगर पालिका परिषद पुवायां के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर शासन से नामित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने नामित सदस्य अमित श्रीवास्तव, लालजीत पासी, रसना शर्मा और मधु सिंह काे शपथ दिलाई गई। एक सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता के बाहर होने के कारण उनको बाद में शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर विधायक चेतराम, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र मिश्रा, ईओ कल्पना शर्मा और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुटार नगर पंचायत में नामित सदस्य नीतेश सिंह राठाैड़, डाॅ. राधेश्याम कठेरिया और प्रिया मिश्रा को एसडीएम चित्रा निर्वाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ईओ कल्पना शर्मा, डॉ. प्रदीप शुक्ला, रामलड़ैते श्रीवास, मनोज त्रिवेदी, सत्यपाल गुप्ता सहित लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
नामित वार्ड सदस्यों को विधायक की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई शपथ

कांट। नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को दोपहर सरकार से नामित वार्ड सदस्य योगेश शर्मा, सिकदार सिंह और रजनीश कश्यप को एसडीएम सदर संजय पांडे ने विधिवत शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद विधायक अरविंद कुमार सिंह ने नामित वार्ड सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता के प्रति उनकी एक बड़ी जिम्मेदारी है। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष मुनारा बेगम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नगर के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई और सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति में सुुधार, सड़कों की मरम्मत आदि के बारे में वार्ड सदस्यों की ओर से लाए गए अधिकांश प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस दौरान विधायक के प्रतिनिधि हरजीत चौहान, बिरजू मिश्रा, संतोष दीक्षित, दिलीप कुशवाह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed