फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nominated in rebellion and attempt to murder, challan for breach of peace

Shahjahanpur News: बलवा और हत्या के प्रयास में नामजद का शांतिभंग में चालान

Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nominated in rebellion and attempt to murder, challan for breach of peace
पुवायां। एक युवक की ओर से 17 जून को बंडा थाने में नौ लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुवायां पुलिस ने एक आरोपी और वाहन पकड़कर बंडा पुलिस को सौंप दिया। बंडा पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुवायां के गांव उमरसंडा निवासी रचित कुमार ने बंडा पुलिस को बताया था कि 11 जून को वह अपने भाई की बरात में गांव मोहद्दीनपुर जा रहे थे। बंडा में एक पैलेस के पास उन्होंने बाइक रुकवाई और पानी लेने उतरे। मौके पर पहले से मौजूद सिंधौली के गांव दिवाली निवासी रामसनेही, विमलेश, तेजपाल और पुवायां के गांव रायपुर निवासी पप्पू पांच अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट करने लगे। पप्पू ने उनकी बाइक और रामसनेही ने मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन

तेजराम और पप्पू ने तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन वह किसी तरह बच गए। शनिवार को बंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को ही पुवायां पुलिस ने आरोपी तेजपाल को चार पहिया वाहन सहित पकड़कर बंडा पुलिस को सौंप दिया था। रचित का कहना है कि उसका अपहरण हुआ था। पुलिस ने अपहरण की बात तहरीर से हटवा दी और अब एक आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। वह मामले से एसपी और आईजी को अवगत कराएगा। बंडा के थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि वाहन थाने में खड़ा है, लेकिन सीज नहीं है। एक आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed