{"_id":"688e687165100f9d1d015f1e","slug":"noise-of-thief-villagers-are-keeping-watch-by-staying-awake-all-night-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-149524-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोर का शोर...रातभर जागकर रखवाली कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोर का शोर...रातभर जागकर रखवाली कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
पुवायां। रात होते ही गांवों में चोर होने का शोर मच जाता है। इससे पुलिस तो परेशान है ही लोगों को भी रातभर जागकर रखवाली करनी पड़ रही है।
शुक्रवार रात नौ बजे गांव सतवां बुजुर्ग में झाबर के पास गांव के दो युवकों ने पांच चोर देखने की बात कहते हुए शोर मचा दिया। इसके बाद गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए। पुलिस ने तलाश की थी लेकिन चोरों का कोई पता नहीं लग सका।
शुक्रवार रात ही गांव मरेना में चोर होने का शोर मच गया। कुछ लोग फायरिंग होने की बात भी कह रहे हैं। इसके बाद गांव नकूमपुर में लोगों ने चोर होने का शोर मचाते हुए एक मानसिक रूप से बीमार युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, बाद में उसे छोड़ दिया गया।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि सतवां में पुलिस गई थी, लेकिन चोर होने की बात अफवाह साबित हुई। नकूमपुर में पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया है।
--
सर्वे टीम के कर्मचारियों को चोर समझकर पकड़ा
बंडा। सिकंदरपुर गांव में शनिवार की शाम गरीब परिवारों का सर्वे करने गई उत्तराखंड की एक कंपनी की दो महिलाओं समेत तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर शोर मचाने के बाद पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने पकड़े गए लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के पूछताछ करने से पता चला कि जिन्हें चोर समझा गया, वे सर्वे कर्मचारी हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया सर्वे टीम को पूछताछ के बाद घर भेज दिया गया। संवाद