{"_id":"69332f58c6038643c500759d","slug":"no-water-was-available-on-the-platform-for-two-hours-and-passengers-were-left-wandering-around-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-159523-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्लेटफॉर्म पर नहीं आया दो घंटे पानी, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्लेटफॉर्म पर नहीं आया दो घंटे पानी, भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पानी की टंकी चेक करते सीएचआई। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुक्रवार को दो घंटे तक पानी नहीं आया। ट्रेन से उतरे यात्री पानी नहीं मिलने पर भटकते रहे। पाइप लाइन के फटने के चलते आपूर्ति को बंद किया गया था।
सुबह पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते बंद कैंटीन से पानी प्लेटफॉर्म की तरफ आ गया। इसके चलते पानी भरने लगा। जानकारी होने पर आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इसके चलते पानी के बूथों में पानी नहीं आया। दोपहर में आई त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों से उतरे यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। इसके चलते लोगों को पानी खरीदना पड़ा। इस अवधि में कर्मचारियों ने पानी की पाइपलाइन को दुरुस्त किया। तब आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
--
अतिक्रमण करने वालों को रेलवे ने जारी किए नोटिस
स्टेशन के आसपास अतिक्रमण करने वालों को रेलवे ने नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस दिए जाने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा है। बताते हैं कि 12 दिसंबर को अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के आसपास लोगों ने अपनी दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते लोगों का निकलना मुश्किल होता है। जाम की समस्या भी बनी रहती है। गत दिनों मुरादाबाद से आए अफसरों ने भी अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद रेलवे की ओर से अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। चेताया कि जल्द ही अवैध कब्जे को हटा लें।