{"_id":"6894fba55a72beb242047223","slug":"no-trace-of-the-youth-who-jumped-into-the-river-even-after-26-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149968-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नदी में कूदे युवक का 26 घंटे बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नदी में कूदे युवक का 26 घंटे बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रील बनाने के फेर में बुधवार शाम खन्नौत नदी में छलांग लगाने वाले का 26 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीएसी की बाढ़ कंपनी टीम व थाना सदर बाजार पुलिस दिनभर युवक की तलाश में जुटी रही। अंधेरा होने पर रेस्क्यू के लिए बंद किया गया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी 21 वर्षीय विजलेश उर्फ भूरे ने बुधवार की शाम रील बनाने के लिए खन्नौत नदी में छलांग लगा दी थी। बताया जा रहा है कि नदी में कूदने के बाद भूरे करीब 500 मीटर दूर तक तैरता दिखाई दिया। दो बार वह नदी में नीचे जाकर ऊपर की ओर आया था। इसके बाद उसके हाथ दिखाई दिए, फिर उसका कुछ पता नहीं चला।
बाढ़ की वजह से नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। बुधवार की सुबह होते ही पीएसी की बाढ़ कंपनी टीम नदी पर पहुंच गई। देर शाम तक टीम नदी में उसकी तलाश को जुटी रही। रील की वीडियो बनाने वाले का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, पुल पर खड़े परिवार वाले उसकी जिंदगी के लिए प्रार्थना करते दिखाई दिए। साथ ही रेस्क्यू के दौरान दिनभर लोगों की भीड़ पुल पर जमा रही। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि नदी में डूबे युवक का पता नहीं चल सका है। टीम दिनभर उसकी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
--
खेत से जानवर भगाने गए किसान की नदी में डूबकर मौत
कांट। थाना क्षेत्र गांव महमदपुर आजमाबाद के रहने वाले किसान की खेत से छुट्टा जानवर भगाते समय नदी में डूबने से मौत हो गई।
रामाधार (52 वर्ष) खेतीबाड़ी करते थे। उनका खेत गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है। वह फसल की रखवाली के लिए अधिकतर खेत पर रहते थे। बृहस्पतिवार को खेत पर छुट्टा पशु आ गए। पशुओं को भगाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गरई नदी में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद