फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No trace of missing child from Dhaighat even after three days

Shahjahanpur News: ढाईघाट से लापता बच्चे का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

Mon, 19 Feb 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 19 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
No trace of missing child from Dhaighat even after three days
मिर्जापुर। ढाईघाट मेले से शुक्रवार को गायब कलान थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा धर्मपुर निवासी महिपाल शर्मा के ढाई वर्षीय पुत्र सुधांशु का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर निवासी अपने साढू रामप्रवेश के बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी मोनी और सुधांशु समेत तीन बच्चों के साथ ढाईघाट गंगातट पर पहुंचे थे। मुंडन संस्कार के बाद सुधांशु को गंगा में स्नान कराने के लिए उसके कपड़े निकालने के बाद खुद के कपड़े निकाल रहे थे। इसी बीच सुधांशु गायब हो गया। पूरे मेले में तलाश किया गया, फिर भी उसका कहीं पता नहीं चला है। बताते हैं कि सुधांशु के नाम एक लाख की धनराशि बैंक में जमा है। यह भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि फिरौती के लिए उसका अपहरण हुआ हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed