{"_id":"688a66f67c4e1e740c0536f3","slug":"no-trace-of-boy-missing-for-four-days-father-wandering-in-search-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149337-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चार दिन से लापता बालक का नहीं लगा सुराग, तलाश में भटक रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चार दिन से लापता बालक का नहीं लगा सुराग, तलाश में भटक रहा पिता
विज्ञापन
लापता आदित्य उर्फ आदि का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। चार दिन से लापता आदित्य उर्फ आदि की तलाश में उसका पिता संजय सैनी दर-दर भटकता फिर रहा है। इस मामले में थाने में बालक की गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र की कटिया टोला कॉलोनी निवासी समाचार पत्र विक्रेता संजय सैनी ने बताया कि उनके बेटे आदित्य उर्फ आदि की उम्र तकरीबन 10 साल है। बेटा कक्षा तीन में पढ़ाई करता है। बेटा अधिकतर अपने नाना वेदप्रकाश के पास मोहल्ला खिरनीबाग स्थित केशवनगर कॉलोनी में रहता है। 27 जुलाई की शाम से बेटा लापता हो गया। आखिरी बार बेटे को उसी दिन टाउन हाल के पास कांवड़ यात्रा में देखा गया था। उन्होंने बताया कि गलती करने पर पत्नी बेटे को पीट देती थी तो बेटा घर से चले जाने की बात कहता था। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। संवाद
युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा से एक युवक लापता हो गया है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी वाहिद अहमद ने दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया कि उनका भाई जाहिद अहमद 26 जुलाई को शाम पांच बजे घर से सब्जी लाने की बात कहकर निकला था। तबसे नहीं लौटा है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि तलाश के लिए टीमें लगाई गईं हैं। संवाद