फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No trace found of young woman missing from brick kiln even after three days.

Shahjahanpur News: ईंट भट्ठे से लापता युवती का तीन दिन बाद भी नहीं लग सका पता

Sun, 21 Jun 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
No trace found of young woman missing from brick kiln even after three days.
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-गोला रोड पर पारस ईंट भट्ठे पर बनी झोंपड़ी से 17 जून की रात से लापता चांद बी (18) का तीन दिन बाद भी पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव मुकुंदापुर निवासी माेहम्मद अजीम अपनी मां शमा बेगम, पत्नी परवीन, पुत्री चांद बी और पुत्रों सहित भट्ठे पर रहकर ईंट पथाई का काम करते हैं। 17 जून की रात खाना खाने के बाद सभी लोग भट्ठे पर पड़ी झोंपड़ी के बाहर साे गए थे। 18 जून की सुबह परिजन उठे तो चांद बी गायब मिली थी।

भट्ठे से कुछ दूर जंगल होने के कारण मोहम्मद अजीम ने आशंका जताई थी कि बेटी को वन्य पशु खींच ले गया है। जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जानवर के पगमार्क न मिलने की बात कही थी। घटना के बाद 19 जून को चांद बी के परिजन घर लौट गए थे। चांद बी का पता नहीं लगने से परिजन परेशान हैं। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि चांद बी के मोबाइल की कॉल डिटेल जांची जा रही है। जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed