Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No space available on regular and special trains... state transport buses will come to the rescue of passengers.

Shahjahanpur News: नियमित और स्पेशल ट्रेनों में जगह नहीं... रोडवेज की बसें बनेगी यात्रियों का सहारा

Wed, 11 Nov 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
No space available on regular and special trains... state transport buses will come to the rescue of passengers.
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
शाहजहांपुर। भाईदूज पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ से निपटने के लिए परिवहन निगम और रेलवे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नियमित और स्पेशल ट्रेनें पहले से ही फुल होने के कारण यात्रियों को सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में रोडवेज बसें ही यात्रियों का सहारा बनेंगी। परिवहन निगम ने लोकल रूटों पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने की योजना तैयार की है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

अप और डाउन लाइन पर 36 जोड़ी नियमित ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अतिरिक्त 21 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। दीपावली के बाद से ही ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। मंगलवार को आई त्रिवेणी एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस में लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

ट्रेनें पहले से फुल होने के कारण यात्रियों को मुश्किल से प्रवेश मिल सका। स्थिति यह रही कि ट्रेन के ब्रेकयान तक में यात्री सवार थे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहार के चलते ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। भाईदूज पर भी ट्रेनों में सफर करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर परिवहन निगम ने सभी बसों को ऑनरोड करने की तैयारी की है। दीपावली पर 80 बसों को दिल्ली रूट पर चलाने वाले निगम ने भाईदूज पर लोकल मार्गों की भीड़ को देखते हुए विशेष योजना बनाई है। मंगलवार रात दिल्ली से आने वाली बसों को लोकल मार्गों पर लगाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है।
पलिया मार्ग पर 10, बंडा मार्ग पर 12, पूरनपुर मार्ग पर छह, पीलीभीत मार्ग पर दो, सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर 20, हरदोई मार्ग पर 20, बरेली मार्ग पर 40 और फर्रुखाबाद मार्ग पर 30 बसों का संचालन किया जाएगा। अन्य मार्गों पर भी यात्रियों की संख्या के अनुसार बसें उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।
--
इनपुट-
149 सरकारी बसों का होता है संचालन
69 अनुबंधित बसें भी बेड़े में चलती हैं
--
परिवहन निगम ने भाईदूज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह चार बजे से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिस रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ होगी, वहां तत्काल अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी।

- अरुण कुमार, एआरएम-परिवहन निगम
00000000000000000000000000मुरादाबाद में बना वॉर रूम...रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ की होगी निगरानी

शाहजहांपुर। भाईदूज और छठ पूजा पर रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। भीड़ प्रबंधन और निगरानी के लिए मुरादाबाद में वॉर रूम तैयार किया गया है। यहां से रेलवे स्टेशन पर लगे सीसी कैमरों के जरिये लगातार निगरानी शुरू की गई है। इसके अलावा बुकिंग कार्यालय और टीटीई कार्यालय के कर्मचारियों से प्रत्येक घंटे यात्रियों की भीड़ का ब्योरा एक्सेल शीट में भरकर अपडेट मांगा जा रहा है।
टिकट बुकिंग के आंकड़ों के जरिये अधिकारियों को पता चलेगा कि स्टेशन पर प्रत्येक घंटे कितने टिकटों की बिक्री हुई। इससे यात्रियों की संख्या और भीड़ का आकलन करने में मदद मिलेगी। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में स्टेशन पर दो टिकट काउंटर संचालित हो रहे हैं। सीनियर डीसीएम महेश यादव के निर्देश पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर तीसरा काउंटर भी खोल दिया जाएगा।

इसके अलावा चार एटीवीएम और सात जेटीबीएस भी संचालित हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर निर्धारित समय से कुछ मिनट अधिक समय तक ट्रेनों को स्टेशन पर रोका जा सकता है। आरपीएफ और जीआरपी भी सतर्क हो गई और ट्रेनों की निगरानी कर रही है। संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed