फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No respite from cold...visibility remained 40 meters in fog

Shahjahanpur News: ठंड से राहत नहीं...कोहरे में 40 मीटर रही दृश्यता

Fri, 26 Jan 2024 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 26 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
No respite from cold...visibility remained 40 meters in fog
शाहजहांपुर। गलन और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने से बृहस्पतिवार को भी सर्दी से राहत नहीं मिली। कोहरे की वजह से दृश्यता 40 मीटर तक पहुंच गई। इस वजह से सड़कों पर आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली। शनिवार से मौसम ठीक होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करीब ढाई से साढ़े तीन बजे तक हल्की धूप निकली। बुधवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्यिसस वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को कोहरा और गलन से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पछुआ हवा चलने से गलन का असर रहेगा। शनिवार को मौसम खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed