फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No need to come to police station, do e-FIR from UP Cop

थाने आने की जरूरत नहीं, यूपी कॉप से करें ई-एफआईआर

Wed, 01 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
No need to come to police station, do e-FIR from UP Cop
शाहजहांपुर। कोई भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में जाकर पुलिस से गुजारिश करने की जरूरत नहीं है। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। पुलिस के यूपी कॉप एप के जरिये ऑनलाइन केस दर्ज कराने की सुविधा दी गई। थाने पर लगने वाली भीड़ व आए दिन रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की शिकायतों को खत्म करने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने मोबाइल एप का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया। इसके लिए थाने पर फ्लैक्स लगाए गए हैं, साथ ही गोष्ठी के माध्यम से लोगों को एप के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे उन्हें मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं पड़े।
विज्ञापन

एप में दी गई कई सुविधाएं
यूपी कॉप एप में एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा दी गई। शिकायत दर्ज कराने, परमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा चरित्र प्रमाण पत्र, कर्मचारी सत्यापन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उपलब्ध होने की सुविधा है।
विज्ञापन

इनकी दर्ज करा सकते हैं ई-एफआईआर
वाहन चोरी, वाहन लूट, नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी, मोबाइल स्नेचिंग, साइबर अपराध, मोबाइल, पासपोर्ट, आधार कार्ड के खोने का पंजीकरण आदि को यूपी कॉप एप पर कर सकते हैं। बिना थाने जाए इस एप के माध्यम से अपना केस दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यूपी कॉप एप का प्रचार-प्रसार किया जा रहा। अब लोगों को थाने आने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे ही ऑनलाइन केस दर्ज करा सकते हैं। इस एप में अन्य सुविधाएं भी दी गईं हैं। -सरवणन टी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed