फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No arrangements for serious patients...OPD will start in Jignera from today

Shahjahanpur News: गंभीर मरीजों के लिए इंतजाम नहीं...आज से जिगनेरा में शुरू होगी ओपीडी

Sat, 13 Jul 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
No arrangements for serious patients...OPD will start in Jignera from today
शाहजहांपुर। अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज बाढ़ के पानी में डूबने से स्वास्थ्य सुविधाओं का संकट खड़ा हो गया है। दुर्घटना में घायल या अन्य मर्ज से पीड़ित गंभीर रोगियाें के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास इंतजाम नहीं है। मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है। प्राचार्य ने बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए शनिवार से जिगनेरा स्थित भवन में ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गर्रा नदी के उफनाने के बाद बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। मरीजों को निजी अस्पतालों व पीएचसी-सीएचसी में रेफर कर दिया गया। देर रात पानी बढ़ने पर स्थिति विकराल हो गई। अस्पताल में पानी भरने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर संकट खड़ा हो गया है। गंभीर मरीजों के लिए सरकारी उपचार की व्यवस्था नहीं रही। सीएचसी-पीएचसी पर इंतजाम किए गए, पर वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने से इलाज संभव नहीं है।
विज्ञापन

मजबूरी में मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है। बाढ़ की विभीषिका के बीच शनिवार से कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित जिगनेरा में अस्थायी ओपीडी शुरू की जाएगी। यहां पर फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जरी और सर्जन समेत अन्य स्टाफ की नियुक्ति होगी। मरीजों के लिए दवा का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
जली कोठी में मेडिकोलीगल टीम को किया नियुक्त
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में जलभराव के बाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में मेडिकोलीगल टीम को नियुक्त किया गया है। पुलिस केस से संबंधित पीड़ितों के आने पर उनके परीक्षण की व्यवस्था की गई है।
----------
सीएमओ ने रेती में कैंप का निरीक्षण किया, मरीज देखे
-खन्नौत नदी के बाढ़ के पानी से प्रभावित लोगों के लिए रेती रोड पर कैंप का आयोजन किया गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण करने के बाद दवा दी। भीड़ अधिक होने पर निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने मरीजों का परीक्षण किया। उन्हें रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी।

---------
अस्पताल में पूरी तरह से जलभराव हो गया है। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के भवन में ओपीडी को शुरू किया जाएगा। उसके लिए उपलब्ध स्टाफ को लगाया जाएगा।
डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed