फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No action was taken in the scuffle between the Home Guard and the youth.

Shahjahanpur News: होमगार्ड और युवक के बीच हाथापाई मामले में नहीं हुई कार्रवाई

Fri, 07 Nov 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
No action was taken in the scuffle between the Home Guard and the youth.
पुवायां। थाने के गेट के पास बुधवार को होमगार्ड और युवक के बीच हाथापाई के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव बरिउना निवासी विक्रम का पुत्र 22 वर्षीय सतेंद्र चार नवंबर को कहीं चला गया था। विक्रम ने पुलिस को बताया था कि उनका पुत्र गांव नरायनपुर बैजू के अशफाक के साथ देखा गया। सूचना पर पांच नवंबर को पुलिस अशफाक को थाने लाई। इस बीच सतेंद्र की तलाश की गई तो वह सिंधौली क्षेत्र में कहीं मिल गया।
सतेंद्र को थाने लाने पर देर शाम अशफाक को छोड़ दिया गया। अशफाक घर की महिलाओं और बच्चों के साथ थाने से बाहर आया तो बिना वर्दी पहने गांव जनकापुर के होमगार्ड रामखिलावन से उसकी कहासुनी और हाथापाई हो गई थी। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

पुलिस ने अशफाक को थाने पर बिठा लिया था, बाद में उसे छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी ने तहरीर नहीं दी, इस कारण कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed